फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास नहीं देने पर ट्रक चालक को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाने की पुलिस ने गोंठा के पास 22 नवंबर को हाईवे पर गोंठा सब पावर स्टेशन के पास हुई ट्रक चालक संजय यादव की हत्या का खुलासा बुधवार को कर दिया गया। आरोपी ने साइड न देने पर ट्रक चालक को गोली मारकर हत्या किया था। घटना के बाद हत्यारे पिता पुत्र कार से गोरखपुर भाग गए थे। मुकामी थाने की पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीमों ने हत्यारे को नई बाजार के पास अंडर पास से बिना नंबर की बुलेट बाइक और हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका बेटा अभी फरार है। गिरफ्तार हत्यारोपी गोरखपुर में रेलवे में आंकिक शाखा में बड़े बाबू के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि गोंठा सब पावर स्टेशन के पास 22 नवंबर को घोसी कोतवाली के मानिकपुर असना निवासी ट्रक ड्राइवर संजय यादव पुत्र अशोक की हत्या काले रंग की कार सवार बदमाशों ने गोली मारके कर दिया था। पुलिस ने दोहरीघाट थाने के नई बाजार के पास से ट्रक चालक की हत्या में शामिल उमाशंकर लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व. योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव को बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महाबीर छपरा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर का स्थाई निवासी है तथा वर्तमान में अपने गोरखपुर शहर के मकान नं 812 स्न विष्णु पुरम भेडियागढ़ थाना शाहपुर में रहता है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर लाइसेंसी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस,एक मोबाइल एवं बिना नंबर की बुलेट बरामद किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ पर गिरफ्तार उमाशंकर लाल ने बताया कि 22 नवंबर 2021 को वह अपने पुत्र आदर्श उर्फ गोलू श्रीवास्तव को उपनिरीक्षक की परीक्षा दिलाकर वाराणसी से अपनी कार से अपने घर गोरखपुर वापस आ रहा था। इसी दौरान दोहरीघाट से कुछ पहले गोंठा के पास एक ट्रक से पास लेने की बात को लेकर ट्रक ड्राइवर संजय यादव से कहा सुनी हो गई। जिसपर उसने ट्रक ड्राइवर को अपनी लाइसेन्सी पिस्टल से गोली मारके गोखरपुर भाग गये। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल उमाशंकर का बेटा आदर्श उर्फ गोलू श्रीवास्तव आरक्षी के पद पर चयनित हो गया है लेकिन अभी पद ग्रहण नही किया है। वह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें