फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यातायात निरीक्षक ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यातायात निरीक्षक आजमगढ़ विजेंद्र सिंह ने रेलवे की सुरक्षा रखरखाव फायर यंत्र दस्तावेज और लगे अन्य उपकरण का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति पंजिका, अनारक्षित रेल टिकट पंजिका और कागजातों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्टेशन अधीक्षक से अन्य जानकारी लेते हुए सुरक्षा के दायित्व के बारे में भी उनसे पूछताछ की। यातायात निरीक्षक ने स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया की साफ सफाई विधिवत होनी चाहिए। कहीं किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ चौहान, रंजीत कुमार, शमशेर, सूरज कुमार आदि स्टेशन के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें