फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

Wed, 19 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं  प्रदर्शनी का आयोजन कृषि भवन के प्रांगण में बुधवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

  सीडीओ ने किसानों का  आहवान किया कि गोष्ठी की तकनीकी जानकारी को निश्चित रूप से अपने खेतों  में अपनायें।उन्होंने  किसानों  की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को  निदेर्शित  किया।   इस अवसर पर कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन,  मत्स्यपालन, दुग्ध विकास, यूपी स्टेट एग्रो, न्यू कानपुर मशीनरी  स्टोर्स, प्रसाद बीज भण्डार, श्री कृष्णा फर्टिलाइजर मऊ, भारत मोटर पम्प्स  मऊ, इफको मऊ सहित लगभग 25 प्रदर्शनियों के बारे में उन्होंने बताया। जिला  कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने कृषि विभाग में चल रही जन कल्याणकारी  योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि  जिस कृषक को रबी 2015 में बीज पर अनुदान का लाभ मिल चुका है उन किसानों को  वर्ष 2018 में ही पुन: अनुदान प्राप्त होगें। जिला उद्यान  अधिकारी हरिशंकर राम ने आलू उत्पादन की तकनीक की  जानकारी दी।मुख्य पशु चिक्तिसाधिकारी । रबी में बोये जाने वाले सब्जियों के बारे में  बताया गया। डा.बीपी सिंह ने पशुपालन विभाग में चल रही माइक्रो कामधेनु योजना के बारे में बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें