फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना अवकाश लिए पत्नी की पैरवी करने गए थे शिक्षक, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिले में तैनात दाे शिक्षकों को स्कूल समय में अपने स्कूल के बजाए मऊ बीएसए कार्यालय में अपनी शिक्षक पत्नी का पैरवी करना भारी पड़ गया। दरअसल बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे इन शिक्षकों को कार्यालय में देखकर बीएसए ने बिना अवकाश के कार्यालय आने की बात को बेहद गंभीरता से लिया। इस संबंध में बीएसए ने कार्रवाई को लेकर बलिया जिले के बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को बलिया जिले के रसड़ा शिक्षा सत्र के ढाका पट्टी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक कैलाश प्रसाद और दकिनगंज ब्लाक के शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता दोपहर तीन बजे के बाद अलग-अलग समय में बीएसए कार्यालय पहुंचे। जहां इन लोगों द्वारा जिले में तैनात शिक्षक पत्नी की पैरवी की कोशिश की गई। वहीं इस समय अवधि में उन्होंने कार्यालय में मौजूद रहने पर अवकाश के संबंध में जानकारी मांगी, जिस पर दोनों शिक्षकों ने बिना अवकाश के आने की बात कही। अनुशासनहीनता की बात संज्ञान में आने के बाद उनके द्वारा बीएसए बलिया को अवगत कराते हुए इस संबंध में कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें