फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बाजार के पास बुधवार की देर शाम वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा निवासी दीपक बांसफोर 30 अपनी पत्नी पूजा 28 और एक वर्षीय बच्ची के साथ दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढ़ावर से वापस लौट रहे थे।
अभी कुसुम्हा बाजार के पास ही पहुंचे थे की गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं तीनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया। जहां महिला पूजा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें