फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने के नाम पर सिपाही ने बाइक चालक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया बाजार में बुधवार की शाम एक पुलिस आरक्षी द्वारा एक बाइक चालक से अभद्रता करते हुए उसे कई चांटे रशीद दिया।अचानक इस घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। उधर इस घटना को लेकर बाइक चालक ने भी इसका विरोध किया।पुलिस और वाहन चालक के बीच हुए इस मामले को मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना के एसओ अखिलेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि बुधवार की शाम बाइक पर तीन युवक पलिया बाजार की तरफ निकल रहे थे।इसीबीच रानीपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी बाइक से जा रहा था। इसबीच बाइक चालक ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दिया। जिस पर सिपाही ने इस पर युवकों को रोकते हुए दस्तावेज लेते हुए थाने आने को कहा। जिस पर बाइक सवार तीनों युवक बवाल करने लगे। उधर वीडियो में युवकों का आरोप था कि सिपाही द्वारा सारे दस्तावेज होने के बाद भी उससे बाइक छोड़ने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।विरोध् करने पर सिपाही ने बाइक चला रहे युवक को तीन चार चांटे रशीद दिया। उधर घटना का मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।एसओ ने बताया कि इस प्रकरण में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।जबकि दो अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें