फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने मंदिर में लूट के प्रयास को किया विफल!

Thu, 02 Jun 2016 12:20 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीह तिलक ठाकुर गांव के समीप ठाकुर जी के मंदिर का मामला, पुजारी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले थे
विज्ञापन
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर गांव के समीप ठाकुरजी के मंदिर में मंगलवार की रात घुसे आठ बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना लिया। इसके बाद वे गर्भ गृह में पहुंचे तो वहां मौजूद एक सांप ने एक बदमाश को काट लिया। इस पर बदमाशों ने सांप को गर्भगृह में ही मार दिया। इसके बाद अपने साथी को बचाने के लिए वे बिना मूर्ति लिए फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर मौजे में ठाकुर जी का मंदिर है। 400 वर्ष पुराने इस मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण की मूर्ति है। मंगलवार की रात पुजारी अरुणेश कुमार तिवारी गर्भ गृह का ताला बंदकर बरामदे में एक चौकी पर सोए हुए थे। पुजारी के अनुसार रात में लगभग 12 बजे करीब 8 की संख्या में बदमाश आए और उन्हें तमंचे से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया।
 
इसके बाद बदमाशों ने गर्भ गृह का ताला तोड़ दिया और  उसके अंदर घुस गए। गर्भ गृह के अंदर बदमाश ज्योंहि पहुंचे एक सांप ने एक बदमाश को काट लिया। इसके बाद गुस्साए बदमाशों ने सांप को मार डाला। इस बीच सर्प काटे बदमाश की हालत गंभीर होने पर बदमाश बिना मूर्ति आदि लिए ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर  मचाया और कमरे में रखा लोहा के रम्मा की मदद   से दरवाजा खोल बाहर आए।
विज्ञापन


जानकारी होते ही रात में ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि पहुंचे और जांच पड़ताल की। क्षेत्र में चर्चा है कि यह मंदिर आस्था का प्रतीक है  बदमाश मूर्ति चुराने तो आए लेकिन ईश्वर की कृपा से उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें