फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसडीएम न्यायालय घोसी ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उपजिलाधिकारी न्यायालय, घोसी में विचाराधीन राजस्व वाद उत्तर प्रदेश सरकार बनाम सेवाती के मामले में बुधवार को ग्राम अरियासों में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

यह वाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 209 के तहत विचाराधीन है। न्यायालय के निर्देश पर संबंधित भूमि की मौके पर स्थिति की जांच की गई।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वाद से संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। भूमि की वास्तविक स्थिति, मौके पर मौजूद निर्माण, कब्जे अथवा उपयोग की स्थिति सहित अन्य संबंधित बिंदुओं की जानकारी जुटाई गई। निरीक्षण के दौरान मौके की स्थिति का राजस्व अभिलेखों से मिलान करने के लिए आवश्यक जानकारी भी संकलित की गई।
लेखपाल अजय राय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौके की स्थिति का जायजा लिया और वाद से संबंधित आवश्यक तथ्यों को दर्ज किया। निरीक्षण के आधार पर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट उपजिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद वाद में आगे की न्यायिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

राजस्व मामलों में स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य अभिलेखों में दर्ज तथ्यों और मौके की वास्तविक स्थिति के बीच स्थिति स्पष्ट करना था, ताकि न्यायालय के समक्ष सही तथ्य प्रस्तुत किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें