फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लाल-नीले रंग के ध्वज ने पुलिस को दी गौरवमयी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। कहा कि शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक, लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है। पुलिस कार्मिकों के प्रतीकात्मक फ्लैग चिह्न लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने पुलिस महानिदेशक के संदेश को पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

बताया कि 23 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरवशाली, ऐतिहासिक दिन है। वीर साथियों की जन-सेवा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम व आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति की इस गौरवमयी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त हो सका है। पुलिस ध्वज के फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें आत्माभिमान की अनुभूति होती है, जो हमें नए जोश और उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित करती है। उत्तर प्रदेश पुलिस बल का इतिहास स्वर्णिम एवं गौरवशाली रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस बल एकल कमान के तहत विश्व का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है। इतनी बड़ी आबादी वाले प्रदेश में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना ऐसे कार्य हैं, जिनमें पुलिस कार्मिकों को न केवल निरंतर सजगता व सतर्कता बरतनी होती है, बल्कि प्रत्येक क्षण नई चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालना पड़ता है। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी ने भी अपने-अपने कार्यालयों पर पुलिस झंडा दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें