जिला अस्पताल के सभागार में शनिवार को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के साथ फेमिली केयर गिवर का प्रशिक्षण का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक किया गया। इसमें ब्लॉक से आने वाले 75 सीएचओ को जानकारी दी गई। प्रशिक्षकोें ने सभी को टीबी से मुक्ति के लिए सभी जरूरी बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद शासन से जारी गाइड लाइन की जानकारी दी।
जिला मुख्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करके आए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह और डीपीपीएम जयदेश ने बताया कि आशा के माध्यम अस्पताल ले जाकर टीबी की जांच करनी है। एक हजार की आबादी वाले क्षेत्रों में 30 लोगों की जांच की जाएगी। यदि इनमें से एक से अधिक व्यक्ति टीबी का मरीज पाया जाता है तो उस पंचायत को टीबी मुक्त घोषित नहीं किया जाएगा। बताया कि साल 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन हो रहा है। मौजूद सीएचओे ने गांव को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में ब्लाक बडरांव, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, घोसी के सीएचओ शामिल थे।