फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाना ही सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के क्रम में नगर स्थित डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया।इस मौके पर चार मामले आए। जिसे संबंधित थानों में जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर निवासी गुड्डी देवी पति धमेंद्र सोनकर, प्रिंयका चौहान सरवा, किरन भारती रस्तीपुर, इंदू चौरसिया कटघरा महलू ने शिकायती पत्र दिया। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, रितेेश बिंदल जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, अमित कुमार श्रीवास्तव जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा, शिवानंद सिंह संरक्षण अधिकारी,सीडीपीओ रेनू पांडेय, अनीता सिंह एसएचओ महिला थाना, डा. रुचिका मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें