फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की कीमत 10 रुपये और बोतल की 40 रुपये तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष में अंग्रेजी शराब के क्वार्टर की कीमत 10 रुपये और बोतल की 40 रुपये तक बढ़ गई है। इससे राजस्व में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आधा लीटर पर 20 रुपये बढ़ोतरी की गई है। हालांकि इसका असर शराब की खरीदारी पर ज्यादा नहीं पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि दाम बढ़े हैं, लेकिन शराब का सेवन करने वाले शौकीन बढ़ते दामों के बीच भी खरीद रहे हैं।
जिले में वर्तमान समय में 153 देशी, 117 कंपोजिट और 6 मॉडल शॉप की दुकानें संचालित हो रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी मो. असलम ने बताया कि कुछ कंपनियों ने ही दामों में बढ़ोतरी की है, सभी कंपनियों के ब्रांडों पर वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए जिले में शराब की नई दुकानें खोली जा रही हैं। इनमें से एक कंपोजिट दुकान है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और सोमवार को लॉटरी जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें