फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोरे के अभाव में ठप है गेहूं खरीद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं खरीद ठप है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसान फसल की कटाई और मड़ाई करने में दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध न होने के कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।
किसान नेता शेख हिसामुद्दीन का कहना है कि इस समय मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है और मौसम भी लगातार करवट ले रहा है। ऐसे में यदि समय से गेहूं की खरीद नहीं हुई, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का कहना है कि मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सरकार को तत्काल क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस बाबत एसएमआई घोसी अमिला वरुण सिंह का कहना है कि जिस कंपनी से बोरे की आपूर्ति होती थी, वहां से आपूर्ति बंद हो जाने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।
मझवारा क्रय केंद्र के सचिव मनीष यादव और माऊरबोझ के सचिव साहब यादव ने बताया कि बोरे के अभाव में फिलहाल किसानों के गेहूं की खरीद संभव नहीं हो पा रही है। जैसे ही बोरे उपलब्ध होंगे, क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें