फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही शुरू हो जाएगी बिजली की आपूर्ति

Wed, 21 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काफी समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे प्रेमाराय मोहल्ले के लोगों के लिए बुधवार का दिन काफी सुकुन भरा रहा। बुधवार को शहर कोतवाली में एसडीएम और सीओ सिटी ने प्रेमाराय और खीरीबाग मोहल्ले के लोगाें

 के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया कि आगामी 28 जनवरी तक प्रेमाराय मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति करा दी जाएगी। बीते काफी दिनों से नगर क्षेत्र का प्रेमाराय मोहल्ले बिजली की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन


प्रेमाराय मोहल्ले में बिजली की समस्या के समाधान के लिए लोगों ने अापसी सहयोग से एक नया ट्रांसफार्मर भी लगा लिया। लेकिन बगल के मोहल्ले खीरीबाग के लोगों ने वहां से जा रहे हाइटेंशन तार को रोक दिया।

 जिसके बाद से मामला आज तक खटाई में पड़ा रहा। लेकिन बुधवार को शहर कोतवाली में एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने खीरीबाग और प्रेमाराय के मोहल्ले के लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिसमें एसडीएम जगदंबा सिंह ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है कि वहां पर ट्रांसफार्मर में बिजली की आपूर्ति कराई जाय।

जिसके लिए उन्होंने जनहित में किए जाने वाले कार्य के लिए खीरीबाग के लोगोें से अपील की। जिसपर खीरीबाग के लोगों ने ओवरलोड की समस्या उठाई। इसपर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने उसके निराकरण का लोगों को आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें