गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का पुलिस लाइन के मैदान में बुधवार को पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें परेड का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों को महत्वपूर्ण सलाह दिया।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड का अभ्यास कई दिनों से चल रहा है। परेड में पुरुषों पुलिसकर्मियों की पांच टोली, महिला पुलिसकर्मियों की एक टोली,
राजीव गांधी महिला पीजी कालेज के छात्राओें की एनसीसी की एक टोली और पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेटों की एक टोली शामिल रही। इसके साथ ही पुलिस का बाइक दस्ता भी शामिल रहा।
बुधवार को परेड का पूर्वाभ्यास देखने के लिए एएसपी तेजस्वरुप पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होेंने परेड में होने वाली कमियों के बारे में बताया। एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने महिला एनएसीसी कैडेटों और बाइक दस्ता में
शामिल पुलिसकर्मियों को अपनी परेड को अच्छी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को होने वाली परेड को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जी जान से लग जाए। एएसपी तेजस्वरुप सिंह ने इसके साथ ही
पुलिस लाइन मैदान की आकर्षक साज सज्जा के लिए भी पुलिस लाइन निरीक्षक को निर्देशित किया। परेड के पूर्वाभ्यास का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून, पब्लिक सहर महिला महाविद्यालय के प्रबंधक शेख शल्ल्रू, बबल्रू आदि मौजूद रहे। पुनीत श्रीवास्तव