फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की हत्या

विज्ञापन
खालसा चक गोयान में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : mau
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के खालसा चक गोयान गांव स्थित सुनसान स्थान पर बदमाशों ने युवक की गुप्ती घोंपकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि युवक नशे का आदी था और नशा करने के दौरान हुई छीना झपटी में उसकी हत्या की गई। युवक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


  मृत युवक जितेंद्र 32 पुत्र स्व. रामचंद्र सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी मुहल्ले का निवासी था। गुुरुवार की दोपहर वह घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र खालसा चक गोयना गांव के सिवान में उसकी लाश नाले के पास फेंकी मिली। पुलिस को मौका मुआयना के दौरान घटनास्थल के पास से मृत युवक का पर्स मिला। इसमें रुपया तो नहीं था, लेकिन हेरोइन थी। सीओ नगर राजकुमार की मानें तो शव को देखने और पर्स से हेरोइन मिलने पर इस बात की पुष्टि हुई कि युवक नशे का आदी था। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या गुरुवार की रात 11 से 12 बजे के बीच की गई है। साथ ही उसके साथ उसका कोई साथी रहा होगा, जिसने नशे के दौरान छीना झपटी में उसकी हत्या कर दी होगी।

खून ज्यादा गिरने से युवक की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके ड्रग लेने के कारण उसकी पत्नी 15 वर्ष पूर्व उसे छोड़ कर जा चुकी थी। इसके चलते युवक का परिवार के कोई मतलब नहीं था। मृत युवक के चचेरे भाई राम बेलास पुत्र हरिनाथ राम ने थाने में अज्ञात बदमाशों के विरूद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला पंजीकृत कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें