फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकले युवक को बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकले युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवक रिपुंजय सिंह 28 पुत्र नरसिंह जयसिंहपुर गांव का निवासी है। वह सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह का भाई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार बृहस्पतिवार रात रिपुंजय खाना खाकर टहलने के लिए निकला। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसके सिर में सटाकर गोली मार दी। परिवार के सदस्य उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवक को गोली लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष सरायलखंसी निहारनन्दन जब तक अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्य घायल को लेकर वाराणसी रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें