मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार में बृहस्पतिवार को बंधन बैंक के एजेंट से 60 हजार की लूट की सूचना के बाद पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की धर पकड़ में जुटी रही। बावजूद आरोपी भागने में सफल रहे। एजेंट की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही।
बृजेंद्र पाल पुत्र रमाकांत निवासी बड़वार पनियरा जनपद महराजगंज बंधन बैंक में एजेंट है। नित्य की भांति वह वसूली कर मधुबन लौट रहा था कि जैसे ही यह चचाईपार पहुंचा कि बाइक सवार दो बदमाश इसके बैग को छिन लिए। अभी यह कुछ करता कि बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहे। दुबारी तिराहा, कटघराशंकर, चौथी मिल आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकेबंदी कर आरोपियों के धर पकड़ में जुटे रहे । बावजूद बदमाश भागने में सफल रहें। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय का कहना है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।