फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के चेंबर में धरने पर बैठे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए मरीज को आठ दिन बाद रेफर किए जाने पर वकीलों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। वकील मरीज के इलाज में खर्च हुए पैसे को वापस करने की मांग पर अड़े और उनके चेंबर में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने दोनोें पक्षों से बातचीत कर मामले को समाप्त कराया। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में मजदूरी करने वाला हरियाणा प्रांत का साहिल 21 जुलाई को काम के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वकीलों ने बताया कि इलाज के लिए उनके द्वारा छह यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई थी। उसका तत्काल आपरेशन होना था। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी उसका सही उपचार नहीं कराया गया और दूसरे अस्पताल रेफर किया जाने लगा। चिकित्सक ने बताया कि मरीज का रक्त काफी कम था इसलिए तत्काल आपरेशन नहीं हो सका। मरीज के इलाज में काफी जटिलता थी इसीलिए उसे हायर सेन्टर भेजने की बात कही जा रही थी। मरीज का पैसा वापस कर उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें