फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जायसवाल समाज कराएगा द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक

विज्ञापन
नगर के भीटी ​स्थित कैंप कार्यालय में जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और सद
विज्ञापन
मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति 16 अगस्त रविवार को वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का आयोजन करेगी। हनुमान घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्मित कर रुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार की शाम भीटी स्थित कैंप कार्यालय में समाज की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अनुष्ठान को दिव्य रूप दिया जा रहा है। काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 12 अन्य वैदिक ब्राह्मण मऊ पधार रहे हैं। उनके द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में 12 पार्थिव शिवलिंग बनाकर एकादश रुद्री पाठ के साथ भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा।
संस्थापक अध्यक्ष कैलाशचन्द जायसवाल एवं महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने कहा कि समाज द्वारा आयोजित इस पवित्र अनुष्ठान में सभी सनातन धर्मावलंबी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में राधेश्याम जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री पीयूष जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कन्हैया लाल, संतोष, संजय, रितेश जायसवाल, अमित, शिवम, अनिल जायसवाल और शशिदेव जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें