फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिव भक्ति के रंग में डूबा नगर, गूंजे हर-हर महादेव... जय श्री महाकाल

विज्ञापन
नगर के ढेकुलियाघाट ​स्थित त्रिदेव धाम से निकली महाकाल प्रभु की पालकी यात्रा में जयकारा लगा श्रद
विज्ञापन
मऊ। नगर के ऐतिहासिक ढेकुलिया घाट स्थित त्रिदेव धाम से सावन के दूसरे सोमवार को श्री चंद्रशेखर महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में अर्धनारीश्वर महादेव महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पूरा नगर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं के ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
त्रिदेव धाम से शुरू हुई पालकी यात्रा बालनिकेतन तिराहा, मुख्य डाकघर, सिंधी कॉलोनी, कैलाशपुरी मंदिर, डीसीएसके पीजी कॉलेज मोड़, रोडवेज और सहादतपुरा होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
रास्ते में स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। डमरू, ढोल-नगाड़ों और ताशों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह से झूमते नजर आए।
नगर भ्रमण के बाद पालकी यात्रा केडिया भवन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने सर्वकल्याण की कामना के साथ अर्धनारीश्वर महादेव की महाआरती की। आरती और प्रसाद वितरण के बाद यात्रा का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन

आयोजन में प्रहलाद, मुन्ना, आशू, धनेश, सोनू और सत्यम समेत समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें