फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरे की जमीन पर बनाया था मकान, हाईकोर्ट के आदेश पर ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। सरकारी पोखरे पर अतिक्रमण करने वाले तीन लोगों पर मधुबन प्रशासन का डंडा चला। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में बुधवार को इन तीनों अतिक्रमण को रामपुर पुलिस फोर्स के मौजूदगी में ढहा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में सरकारी पोखरी की जमीन पर गांव के ही अच्छेलाल यादव ,राजकिशोर यादव और सर्वनाथ गुप्ता द्वारा अतिक्रमण किया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को रामपुर पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी से तीनों अतिक्रमणकारियों द्वारा किया गया अतिक्रमण केा हटाने की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि इस ही पोखरे की जमीन को चिन्हित करते हुए निशान सीमांकन करा दिया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, लेखपाल अमित सिंह, रामपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार आदि रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें