फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के सूने घर 10 लाख की भीषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रभानपुर के राम नगर कॉलोनी में एक प्रधानाध्यापक के सूने घर से शनिवार की रात चोर 60 हजार नकदी सहित 10 लाख के गहने चुरा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घोसी ब्लाक के रसड़ी गांव निवासी रामप्रभाव सिंह सराय गनेश प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मऊ कोतवाली के चंद्रभानपुर के रामनगर कॉलोनी में मकान बनाकर पिछले तीन वर्षों से रहते हैं। राम प्रभाव 7 जून को वाराणसी में एक हास्पिटल में कार्यरत अपनी बेटी के पास सपरिवार चले गए थे।
जब शिक्षक छह दिन बाद 12 जून की शाम को अपने घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था। सभी कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। यह देख शिक्षक अवाक रह गये। कमरों के सारे सामान बिखरे पड़े थे। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपए नगद व पत्नी तथा बहू के सारे गहने चुरा ले गये थे। जिसमें बहू के हार, सोने की चार जोड़ी चूड़ियां, सोने की चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सिकड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायल और पत्नी का एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, एक जोड़ी चूड़ी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल और 25 कीमती साड़ियां चोर चुरा ले गये थे।
विज्ञापन

पीड़ित रामप्रभाव सिंह के अनुसार चोरों ने उनके घर से करीब 10 लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। पीड़ित गृहस्वामी रामप्रभाव सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें