कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवानपुर में शुक्रवार की सुबह एक 19 वर्षीय अविवाहित युवती ने घर के अंदर लगे छत के हुक में फाँसी का फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घर में उस समय युवती व उसकी माँ ही थी।युवती के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएजिला मुख्यालय भेज दिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवानपुर निवासी जयप्रकाश मुंबई में रहकर काम करता है। जयप्रकाश के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर पर केवल पत्नी उर्मिला देवी व पुत्री वंशिका ही रहती है। जबकि वंशिका बीएससी की छात्रा थी। गुरुवार की रात में माँ उर्मिला व पुत्री वंशिका खाना खाकर कमरो में सोने चली गयी। शुक्रवार की सुबह उर्मिला देवी पुत्री को जगाने कमरे में गयी तो छत के हुक से लटकते देख अवाक हो गई। उर्मिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गए। लोगों ने वंशिका को फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।