फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटे की शादी से एक दिन पहले जल गई पूरी गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन के धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की बीती रात सिलिंडर लीकेज से शादी की पूर्व संध्या पर आग लग गई। इसमें आठ रिहायशी मड़ई के साथ दो लाख की नकदी भी जलकर राख हो गई। जिस किसान के यहां आग लगी, उसके बेटे की बरात शुक्रवार को जानी थी। जहां शादी में शामिल होने आए मेहमानों के लिए घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। उधर घटना के बाद बेहद सामान्य तरीके से पीड़ित परिवार के घर से बरात निकली।
विज्ञापन

धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत के कुड़ियां पुरवा निवासी निवासी रामसरन यादव के बेटे की शादी 26 अप्रैल को थी। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां महिलाएं भोजन बना रही थीं। इस बीच सिलिंडर की अचानक गैस पाइप फट गई। आग लग गई। लपटें देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगे और चिल्लाने लगे। लपटें इतनी तेज थी कि रामसरन की आठ मड़ई जल कर राख हो गई। अलग रह रहे भाई देवशरण यादव की 4 मड़ई भी जल गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े, चार साइकिल, पंपसेट, 2 मोबाइल, सिलाई मशीन, 30 कुंतल गेहूं, 5 ट्रॉली पशु चारा सहित अन्य सामान जल गये। जबकि देवसरन यादव का 4 मड़ई, कटरैन,चारा मशीन, गहने, नकदी 20 हजार सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां तीन घंटे बाद पहुंची, उस समय तक ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया था।

-

मछली भूनने के दौरान लगी आग, डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

कुसुम्हा। दोहरीघाट के शाहपुर गांव में मछली भूनने के दौरान आग लग गई। इसमें डेढ़ बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग सुबह 11 बजे फरसरा बुजुर्ग गांव में गेहूं की कटी फसल के अवशेषों में लगी थी। आग तेज हवा के कारण एक किलोमीटर की दूरी तय कर शाहपुर गांव पहुंच गई। फरसरा बुजुर्ग गांव के बगीचे में बच्चे मछली भून रहे थे। इसी दौरान काटकर छोड़े गेहूं के अवशेषों में आग लग गई थी। आग तेजी से फैलने लगी जिसे देख बच्चे वहां से गांव में भाग गए। तेज हवा के कारण आग की लपटें लगभग एक बजे शाहपुर गांव में पहुंच गई। पूरे गन्ने के खेत को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर सूचना पुलिस को दी। दोहरीघाट थाना प्रभारी ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची लेकिन फोरलेन पर ही खड़ी रही। ग्रामीणों गोठा विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई चालू करवाया और सरकारी नलकूप से पानी चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में लल्लन प्रसाद, मंगला राय और शिवकुमार की गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें