फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ डिपो को मिलीं चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, 57 पहुंची बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रोडवेज बसों में बढ़ती भीड़ और मऊ डिपो में बसों की कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने चार नई बसें भेजी हैं। इन बसों के आने से डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई है। अब यात्रियों को बसों की कमी से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही रोडवेज के कर्मचारी बस लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए थे। शुक्रवार की शाम तक बसों को लाकर वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। इससे पहले नौ मार्च को दो नई बसें डिपो को मिली थीं। जिन्हें शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ और कानपुर भेजा जाता है। डिपो की नौ बसों के चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से कई रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई थी। 14 अप्रैल से लगन शुरू होने से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि लोग खड़े होकर सफर कर रहे हैं। रोजाना नौ हजार से अधिक यात्री मऊ डिपो से सफर कर रहे हैं। इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ होती है। सीट मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में 300 से 400 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए लोग रोडवेज बसों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक ये बसें लखनऊ रूट पर चलेंगी, ये भी बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कुछ और बसों की डिमांड आई है, इन नई बसों को ही चुनाव ड्यूटी में भेजा जा सकता है। अयोध्या और लखनऊ रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से उस रूट पर 10 बसें भेजी जा रही हैं। डिपो की सभी बसें 12 अलग-अलग रूटों पर चलती हैं। डिपो की सभी बसें सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें