फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मार्ट के ध्वस्तीकरण का चलता रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के भीटी स्थित सिटी मेगा मार्ट को ध्वस्त करने के लिए रविवार को भी दिन भर बड़ी-बड़ी मशीनें चलती रहीं। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी भवन का सामने का हिस्सा ही तोड़ा जा सका है। चार मंजिला बिल्डिंग होने के कारण ध्वस्तीकरण में काफी परेशानी आ रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर नगर पालिका, जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर जमी हुई है। पोकलेन, जेसीबी और ड्रीलर से मार्ट को मलबे में तब्दील किया जा रहा है। इसके साथ ही मजदूर भीतरी हिस्सों को हथौड़े से तोड़ते दिखे।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबी और त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह पर प्रशासन ने इससे पहले भी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सम्पत्ति को सीज करते हुए जब्त की थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मार्ट को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध करार दिया गया था। जिसके बाद शनिवार की सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी। रविवार को भी ध्वस्तीकरण का काम पूरे दिन चलता रहा। चार मंजिला बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के दौरान कोई हादसा न हो इसके लिए मार्ग पर आवागमन को काफी हद तक रोका गया है। इस दौरान सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार और राजस्व की टीम के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें