फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साइबर ठग बोला... करते हो अश्लील हरकत, पैसा नहीं दिए तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज, मऊ। एक युवक को साइबर अपराधी का फोन आया, ठग बोला... तुम अश्लील हरकत हो, पैसा नहीं दिए तो जेल जाओगे। थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी 29 वर्षीय युवक से साइबर ठगों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 42 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित डर के कारण परिजनों को 12 दिनों तक कुछ नहीं बताया। 31 अगस्त को किसी तरह से हिम्मत करके परिजनों को किसी तरह से आपबीती बताई। परिजनों ने हिम्मत दिलाते हुए साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बीते 19 अगस्त की सुबह पीड़ित के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि तुम अश्लील हरकत करते हो यदि सहयोग नहीं करोगे तो फोटो और वीडियो परिजनों को भेज देंगे। भारतीय कानून का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की भी धमकी दी। एक घंटे में कई फोन आने से युवक घबरा गया। बिना किसी को बताए एक बार में 25,500 रुपये और दूसरी बार 16,500 रुपये ठगों के बताए नंबर पर भेज दिया। पैसे भेजने के बाद भी पीड़ित मानसिक रूप से भयभीत रहा और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। 31 अगस्त तक किसी तरह बात परिजनों तक पहुंची। परिजनों ने युवक को समझाया कि वह किसी गलत काम में नहीं फंसा है, बल्कि साइबर ठगी का का शिकार हुआ है।
वर्जन
पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साइबर टीम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस, क्राइम ब्रांच या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी फोन पर पैसे की मांग नहीं करता। ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

- रविंद्रनाथ राय, थानाध्यक्ष, कोपागंज
केस स्टडी
केस 1 : 27 अगस्त कोपागंज के शिवपुर गाढ़ा निवासी ताहीरा खातून से 77 हजार की ठगी हुई। अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने गलती से यूपीआई नंबर पर 13 हजार रुपये भेज दिए हैं। बैलेंस चेक की तो पैसा नहीं आया था। मना करने पर ठग लगातार फोन कर धमकाने लगे। दबाव में आकर ताहीरा ने सात चरणों में 77 हजार ठग के खाते में भेज दिए।


केस 2: 20 अगस्त को कोपागंज के शिवपुर गाढ़ा निवासी किशोरी को ठगों ने टॉफी पैकिंग की नौकरी दिलाने के लिए पांच हजार रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी ने वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने के लिए भी दबाव बनाया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। किशोरी ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की थी।
केस 3: 10 अगस्त को कोपागंज के कटवास गांव निवासी बिंदु देवी से कम कीमत में सोना और कपड़ा देने का लाालच देकर ठगों ने 84 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब ठगों ने और पैसे मांगने की कोशिश की तो महिला को ठगी का पता चला। 10 अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें