इंदारा रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 4 सी पर रेल ट्रैक के मेंटनेंस का कार्य करते रेलकर्मी।संवाद
- फोटो : MAU
इंदारा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट संख्या चार सी पर मरम्मत का कार्य होने के कारण रेलवे क्रासिंग बंद रखा गया। रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा रेलवे स्टेशन के गेट संख्या चार सी पर सोमवार को रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया गया। इस रूट पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे का काशन लगा रहा। इसके चलते चार सी रेलवे क्रासिंग को भी बंद रखा गया। रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन के कर्मचारियों ने ट्रैक की जांच कर मरम्मत की। साथ ही ट्रैपिंग मशीन की मदद से लेबल को मिलाया गया। इंदारा रेलवे क्रासिंग के बंद रखे जाने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। यातायात को दूसरे सड़क मार्ग से डायवर्ट किया गया। सड़क मार्ग पर पूरे दिन राहगीरों को कोयले की धूल फांकनी पड़ी। इस संबंध में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक का समय-समय पर मरम्मत कार्य किया जाता है।