फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाइयों की कलाई पर सजे अटूट विश्वास के रंग, बंधी नेह की डोर

विज्ञापन
पुलिस लाइन में रोटरी क्लब मऊ के तत्ववाधान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को र
विज्ञापन
मऊ। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों से लेकर बाजारों तक उत्सव का माहौल रहा। रक्षाबंधन के मौके पर दूर-दराज में रहने वाले भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। लंबे समय बाद हुई मुलाकात में भाई-बहन के बीच भावनाओं का सिलसिला देखने को मिला। बहनों ने तिलक और आरती के बाद राखी बांधी तो भाइयों ने उपहार देकर पर्व की रस्म पूरी की। कई परिवारों में रिश्तेदारों और बच्चों की मौजूदगी से त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं।
सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बहनों ने कीमत की परवाह किए बिना भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नई डिजाइन और आकर्षक राखियों की खरीदारी की। राखी के साथ मिठाई और उपहारों की खरीदारी भी खूब हुई। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए अलग-अलग तरह की मिठाइयां और गिफ्ट पैक तैयार किए थे। बाजारों में दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

बढ़ुआगोदाम क्षेत्र के उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह, इमिलिया, डुमरांव और कहिनौर समेत विभिन्न गांवों में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। घरों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना और राखी बांधने की रस्म हुई। कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया। पूरे दिन जिले में त्योहार की खुशियां और भाई-बहन के मिलन के भावुक दृश्य देखने को मिलते रहे। इंदारा: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार क्षेत्र के इंदारा, कसारा, महुआर, अदरी,शाहपुर, खालिसपुर, कटंवास, आदि विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को रोटरी क्लब मऊ की ओर से रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्लब की बहन-बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, उनका मुंह मीठा कराया और आशीर्वाद लिया। पुलिस लाइन के आरआई अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। पुलिसकर्मी प्रशासनिक व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और ड्यूटी के कारण उन्हें अक्सर त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में रोटरी क्लब की ओर से पुलिस लाइन में रक्षाबंधन मनाने की पहल सराहनीय है। इस अवसर पर पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत पटेल, लाइन मेजर दिनेश कुमार, रोमी सिंह समेत महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। आयोजन में डॉ. एके मिश्रा, सचिव डॉ. एम. असलम, पूर्व अध्यक्ष डॉ. असगर अली सिद्दीकी, पूर्व सचिव डॉ. खालिद, वरिष्ठ रोटेरियन एसपी दुबे, इंजीनियर शाहिद तथा कार्यक्रम संयोजक एवं रोटरी क्लब के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप सिंह समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
मऊ। पुरानी तहसील स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं बल्कि यह पवित्रता आत्मसंयम सकारात्मक चिंतन और परमात्मा से जुड़ने का संदेश देने वाला आध्यात्मिक पर्व है। सच्ची रक्षा बाहरी साधनों से नहीं बल्कि आत्मिक शक्ति, पवित्र विचारों और परमात्मा स्मृति से होती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रेमपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बृजराज सिसोदिया, अभिषेक पांडेय, डॉ. केडी द्विवेदी, डॉ. अंजुला द्विवेदी , डॉ. एपी जायसवाल, मंजुला जायसवाल जी, डॉ.एससी तिवारी, डॉ. रघुनंदन अग्रवाल, सत्य प्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें