फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 किलोमीटर की सड़क पर करीब 70 गड्ढे : सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सोमवार को घोसी में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। सात किलोमीटर की सड़क पर करीब 70 गड्ढे हैं। उन्होंने सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। घोसी कस्बा सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि सुधाकर सिंह का निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. सुजीत कुमार सिंह से समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे।
अतीक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, मौलाना शम्स तबरेज, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, अमरेंद्र बहादुर यादव, नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें