हलधरपुर थाना क्षेत्र के डिहतिलक ठाकूर मौजे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के असढ़िया ग्राम पंचायत निवासी ज्ञानचंद्र 56 साइकिल से किसी काम से रतनपुरा आए हुए थे। जहां से वह दोपहर में अपने गांव लौट रहा था। जहां शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास लखनऊ बलिया मार्ग पर सामने से आ रहे कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञानचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ने भीमपुरा चौराहा पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घायल को रतनपुरा सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।