फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बालक का फंदे से लटकता मिला था शव, मां समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी गुड्डू उर्फ संतोष राम की शिकायत व न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की शाम रिंकू और गोलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि अवैध संबंध की सूचना देने के 24 घंटे बाद 12 साल के बालक का शव फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन

पिता के घर पहुंचने से पहले ही पत्नी ने अंतिम संस्कार कर दिया था। प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2001 में संतोष की शादी रिंकू से हुई। परिवार का भरण पोषण के कारण वो मुंबई में मजदूरी करता है।
शादी के बाद ही पिता का परिवार को छोड़कर पत्नी के साथ नए मकान रहने लगा। दोनों से तीन बेटियां और दो बेटे हुए। बाद में रिंकू हर बात पर झगड़ा करने लगी और ठीक से बात नहीं करती थी।
विज्ञापन

14 जून 2025 को बेटे गौतम (12) ने फोन करके रिंकू और गाजीपुर के नायकडीह निवासी गोलू के अवैध संबंध की जानकारी दी। जानकारी होने की बात मां को नहीं बताने के लिए कहकर फोन रख दिया।
अगले दिन 15 जून की सुबह नौ बजे फोन करके बेटे से बात किया। दो घंटे बाद फोन आया कि बेटे गौतम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर पहुंचने तक पत्नी ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया था, जिससे कुछ पता नहीं चल पाया।
ससुराल जाकर पता चला कि गोलू उसके साले का दोस्त है। इस बात की जानकारी होने पर गोलू ने फोन करके धमकी दी। 16 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें