फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर फूटा गुस्सा

Sun, 20 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को अपराह्न लगभग एक बजे नदवासराय पुलिस चौकी का घेराव किया। साथ ही घोसी-मुहम्मदाबादगोहना मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन



लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार गई। गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।


घोसी कोतवाली क्षेत्र में चोरी, छिनैती सहित अपराध की घटनाओं पर रोक न लगने पर ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नदवासराय चौकी का घेराव किया। साथ ही घोसी-मुहम्मदाबादगोहना मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच आकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चोरी, छिनैती की घटनाएं बढ़ने से आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटनाएं होने के काफी समय बाद भी  पर्दाफाश नहीं हो सका है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं पुलिस को पता तक नहीं चल पा रहा है।


 व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया बावजूद आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका। अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन, रामप्रवेश, चंद्रबली, रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें