फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव मे शामिल अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम 2 अक्तूबर से 14 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जज रामेश्वर ने बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला जज रामेश्वर ने कहा कि अधिवक्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्य को प्राप्त किया। आम लोगों को विधिक जानकारी के साथ ही प्राधिकरण की ओर से आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बावत जानकारी देकर जागरूक किया। जिससे आमजन को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का भी लाभ मिला। एडीजे बुद्धिसागर मिश्र ने कहा कि प्राधिकरण शिविर का आयोजन कर लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सीजेएम फारूक ईनाम सिद्धकी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बावत जानकारी देकर जागरूक किया। यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि नालसा और सालसा के निर्देश पर गांव गांव एवं डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। सम्मानित होने वालों में अनिल मिश्रा, किरन यादव, सौरभ राय, बृजेश सिंह, दिनेश गुप्ता, उदयभान, रूपेश, अजय, अजय, सज्जाद हुसैन, हुमा रिजवी ,विकास सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें