फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवसः दस फीसदी शिकायतें निस्तारित

Wed, 18 Feb 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 95 शिकायतें पंजीकृत हुई। इनमें मात्र 10 शिकायतों को निस्तारित किया  गया। बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। डीएम ने शिकायतों का निस्तारण नियत समय पर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

 
तहसील दिवस में परयिा जयराम गिरि गांव के युवा शक्ति  संगठन के कार्यकर्ताओं ने गंाव से पूरब स्थित धूसा से दलित बस्ती तक चकरोड बनाने तथा पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण के  लिए प्रार्थनापत्र दिया। लखनौर निवासी  नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत पांडेय ने गंाव में सफाई न होने की शिकायत की। लधुवाई ग्राम सभा में नाली विवाद में पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की शिकायत की गई। मधुबन स्थित दुबारी मोड़ से परसिया देवारा तक  बदहाल हो गई 16 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई।
 
ताल रतोय के पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए किसान नेता गया यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर गुहार लगाई। तहसील दिवस में  एसपी अनिल कुमार सिह,  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नंद लाल यादव, एसडीएम अमरनाथ राय, डीपीओ राकेश यादव,  डीएसओ विनय सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना।तहसील मुख्यालय पर बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्यायों से संबंधित कुल 21 शिकायती पत्र दिये गये। अधिकांश मामले राजस्व व भूमि विवाद से संबधित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें