क्षेत्र के लघुवाई में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच अहमदपुर असना तथा सिपाह इब्राहिमाबाद के बीच खेला गया। अहमदपुर असना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिपाह इब्राहिमाबाद को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्राफी तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिपाह इब्राहिमाबाद की टीम ने आठ ओवर में 56 रन बनाकर आल आउट हो गई। जीत के लिए 57 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदपुर असना की टीम ने छह ओवर में ही 56 रन बनाकर छह विकेट से ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नेता अशोक यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर साफियान अहमद, शाहिद अहमद, अजीत यादव, अखिलेश सिंह, छोटू यादव व प्रिंस तिवारी आदि शामिल थे।