फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से टेंपो पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी के तेंदुली गांव स्थित चट्टी के पास सोमवार की दोपहर में एक कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो में सवार एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि छह लोगों को मामूली चोटें आई है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव निवासी राम आशीष राजभर अपने परिवार के दस लोगों के साथ ऑटो से मऊ आ रहे थे। ऑटो सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदूली चट्टी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया और कार का अगला हिस्सा क्षतिगस्त हो गया। इस घटना में ऑटो में सवार रामआशीष राजभर 48, शिवानी राजभर 18, श्याम कुमार राजभर 45, शीला राजभर 50 गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि छह लोगों को मामूली चोटें आई है। एंबुलेंस की मदद से सभी चारो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें