चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की16 वर्षीया किशोरी का झांसा देते हुए अपने घर में बुलाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सात अप्रैल की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार युवक किशोरी से मोबाइल पर बातचीत करता था। सात अप्रैल को युवक ने किशोरी को अपने घर बुलाया। जब किशोरी युवक के घर पहुंची तो उसने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर आपबीती अपनी मां को बताया।