फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग के लिए टीम गठित:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई में शिक्षकों द्वारा लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। विभाग की तरफ से आनलाइन पढ़ाई की मानीटरिंग करने के लिए ब्लाकवार टीम गठित की गई है। इसके साथ ही अधिकारी भी औचक निरीक्षण कर ऑनलाइन शिक्षा का आकलन करेंगे। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालयों में लगभग चार लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जिले में स्कूल, कालेज बंद चल रहे हैं। विभाग की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है, लेकिन कई शिक्षक मोबाइल में इंटरनेट न होने का हवाला देकर इससे किनारा कर रहे हैं। इस पर निगरानी के लिए अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने ब्लाकवार टीम गठित की है। टीम शिक्षकों की जवाबदेही तय करेंगी और ऑनलाइन कक्षाओं की रिपोर्ट प्रतिदिन देगी। इसके अलावा विभागीय अधिकारी आनलाइन पढाई की मानीटरिंग करेंगे।
ऑनलाइन एजूकेशन के इस पूरे प्लान में गणित और साइंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए एक्सपर्ट टीचर को ऑनलाइन क्लास लेने का जिम्मा सौंपा गया है। अगर कोविड के चलते स्कूल खुलने में देरी हुई तो यह प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाएगी। रोजाना कुछ विद्यार्थी और अभिभावक से पढ़ाई के बारे में फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है। लापरवाह शिक्षकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस लिया है। प्रत्येक ब्लाक में एक प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई पर नजर रखने के लिए ब्लाकवार टीम गठित कर दी गई है। प्रत्येक ब्लाक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें