फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली के प्रांगण में शनिवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 15 मामले आए। जिनमें से 12 राजस्व के तथा तीन पुलिस से संबंधित रहे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत पत्रों का मौके पर जाकर, गुण दोष के आधार पर निस्तारण करें। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने प्राप्त शिकायतों को सुनने के बाद टीम बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया। साथ ही चेताया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। करीमुद्दीनपुर की आयशा खातून ने शिकायत किया कि मलिक भटौली स्थित मेरे खेत जिस पर धारा 24 के तहत वाद विचाराधीन है, पर प्रधान आदि बिना पैमाइश कराए चकमार्ग का निर्माण करा रहे हैं।
इस पर राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि नापी व न्यायालय के आदेश के क्रम में भूमि की पैमाइश कराकर चकमार्ग का सीमांकन कराएं। राघौली की मंजू देवी ने शिकायत किया कि मेरे परिवारजनों को 12फरवरी को मारापीटा गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद विरोधी दोबारा मारा पीटा। इस पर एएसपी ने कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। मदापुर निवासी हाजी बदरुद्दीन ने शिकायत किया कि ईदगाह के पास भूमि पर 10 कड़ी की जगह 15 कड़ी का रास्ता का निर्माण हो रहा है। इस पर राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर कोतवाल सच्चिदानंद यादव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, शिवमूर्ति यादव ,विनोद दुबे, कानूनगो विजय सिंह, सुधाकर, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, जमुना सिंह, कंचन कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें