फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
 उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के आह्वान पर जिले के  समस्त सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों कार्यरत  शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर कलमबंद हड़ताल किया। साथ कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चेतनारायण गुट)  के  जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश मे विगत 18 वर्ष  से शिक्षक तदर्थ शिक्षक के रूप मे कार्यरत हैं।  सरकार उन्हें विनियमित न करके उनकी जगह नए शिक्षक नियुक्त करने की मंशा से उनके पदों पर विद्यालयों से अधियाचन मांग रही है,  जो किसी लोकप्रिय सरकार के आचरण के अनुरूप कदापि नहीं है । उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ अधियाचन अविलंब रोका जाए।  

तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण, पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश मे पुन: लागू करने, वित्त विहीनशिक्षकों की सेवाओं का प्रमाणन और उन्हें कम से कम पांच अंको में मानदेय दिया जाए।  व्यसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने मे होने वाली देरी न समाज हित मे है। न ही सरकार के हित में।   उन्होंने कहा कि मांगे पूरी की जाए अन्यथा शिक्षक  आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें