फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माध्यमिक विद्यालयाें के शिक्षक और कर्मचारी सीखेंगे योग, होंगे तनावमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तनावमुक्त होकर कार्य करने और योग क्रियाओं की जानकारी हर घर तक पहुंंचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मिशन कर्मयोग पोर्टल से ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। विभाग की तरफ से प्रशिक्षण लेने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। शिक्षकों को कक्षा में अधिक ऊर्जावान और प्रभावी बनाने के लिए मिशन कर्मयोगी पोर्टल विकसित किया गया है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। पोर्टल पर चार योग, प्राणायाम कोर्स सहित अन्य वीडियो उपलब्ध कराया गया है। पोर्टल पर उपलब्ध योग से जुड़े पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन पूरा करना होगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने पर विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रशिक्षण लेेने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों काे प्रशिक्षण देंगे।
इसके बाद छात्र छात्राएं अपने परिवार को योग क्रियाओं को सिखाने का कार्य करेंगे। अधिकारियों की मानें तो शासन से मिशन कर्मयोगी पोर्टल तैयार किया गया है। पहले चरण में जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। ऑनलाइन प्रशिक्षण के निगरानी की जिम्मेदारी राजकीय माध्यमिक विद्यालय अइलख के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकाें, शिक्षणेत्तर कर्मचारी मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। प्रक्रिया चल रही है। - सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें