फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने शुक्रवार को स्थानीय विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा में व्यूमिका स्पेस एकेडमिक की तरफ से स्थापित प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। मेधावी छात्रों से वैज्ञानिक उपकरणों के बारे में जानकारी ली। कक्षा 6 की छात्रा सृष्टि ने सौर ऊर्जा को पवन ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा और ध्वनि ऊर्जा में बदलकर प्रदर्शित किया। रुद्राक्ष प्रजापति ने पीएसएलवी के बारे में बताया कि कैसे हम लोग ग्रहों, उपग्रहों, चंद्रमा पर मानव निर्मित उपग्रह को भेज कर उसपर लैंडर और रोवर के माध्यम से जीवन की संभावनाओं को ढूंढते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्रधान अनिल कुमार, नोडल संदीप राव, अनिल कुमार, राघवेन्द्र, सीताराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें