फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक से सड़क पर गिरा शिक्षक, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने कुचला; मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

Sat, 17 Aug 2024 09:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक से शिक्षक सड़क पर गिरा, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई।  
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कसारा मोड़ पर शनिवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात था, घटना के समय वह स्कूल जा रहा था। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब 40 मिनट के बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। उधर, मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कोपागंज थाना के दोस्तपुरा निवासी महेंद्र सोनकर (50) पुत्र सीता सोनकर कोपागंज में प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह सात बजे वह बाइक से एक शिक्षक के साथ जनपद मुख्यालय जा रहे थे। अभी वह कसारा मोड़ पहुंचे थे कि सड़क का फुटपाथ ज्यादा नीचे होने के चलते बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने के बाद घोसी की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से महेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही लोगों को हुई वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार वर्मा, सीओ घोसी दिनेशदत मिश्रा मौके पर पहुंचे। जहां काफी समझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें