चिकित्सक से पूछताछ करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के नाम को लेकर असमंजस में था स्वास्थ्य विभाग
टीम के वहां पहुंचने पर पाया गया कि बेसमेंट में मरीजों को भर्ती किया गया था। वही पर मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा था। टीम ने चिकित्सक का बुलाया तो वह पले तो सीटी मजिस्ट्रेट के पूछने पर बताया कि अस्पताल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में कराया गया है। लेकिन चिकित्सक कागज नहीं दिखा सका। जिसके बाद सीटी मजिस्ट्रेट के तेवर तल्ख हो गए।
उन्होंने तत्काल कार्रवाई की बात कही तो चिकित्सक हाथ जोड़कर गिडगिड़ाने लगा। टीम ने चिकित्सक को एक दिन का अल्टीमेटम देकर बेसमेंट को खाली करने को कहा। चेताया कि बेसमेंट खाली नहीं करने पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सीज किया जाएगा।