फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 34.29 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, वन विभाग 15 लाख पौधे लगाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला गंगा, पर्यावरण, पौधरोपण और आर्द्रभूमि समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रभागीय निदेशक पी.के. पांडे ने बताया कि मऊ को वर्ष 2026-27 के लिए 34.29 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। इसमें वन विभाग 15.54 लाख और अन्य विभाग 18.75 लाख पौधे लगाएंगे।
5 जून से पौधों का उठान और रोपण कार्य जारी है। जिन विभागों ने अभी तक पौधों का उठान नहीं किया है, उन्हें शीघ्र यह कार्य पूरा करने को कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधों के उठान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। लक्ष्य पूरा करने के लिए केवल दो दिन शेष हैं। सभी विभाग जल्द से जल्द अवशेष पौधों का उठान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही पौधारोपण के बाद सभी पौधों की जियो टैगिंग हरितिमा अमृत वन एप से अनिवार्य रूप से कराई जाए।
पिछले तीन वर्षों में लगाए गए पौधों की जीवितता प्रतिशत की विभागवार रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई है। रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण अभियान को इलेक्शन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीसी मनरेगा राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा, सहायक मत्स्य निदेशक डॉ. विनोद वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें