फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण व परेड के बाद निकलेगी झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिला प्रशासन की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस के क्रम में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों की सफाई एवं माल्यार्पण, शहीद स्मारकों की सूची विकास खंड तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायतवार बनाकर उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाएगा।
विज्ञापन

26 जनवरी को सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक सभी विद्यालयों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा प्रभातफेरी, नगर क्षेत्र मऊ में प्रभातफेरी, नोमानी इंटर कालेज से नगर पालिका प्रांगण, नगर पालिका प्रांगण से सोनीधापा बालिका इंटर कालेज तक किया जाएगा। समस्त सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी कार्यालय भवनों पर झंडा अभिवादन एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण होगा। पूर्वाह्न 9.30 बजे से जिलास्तरीय ओपेन पुरुष साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन पहसा, चट्टी, मऊ से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में समाप्त होगी।
पुलिस लाइन में झंडारोहण एवं पुलिस परेड तत्पश्चात पुलिस लाइन से स्टेडियम तक झांकियों का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 10 बजे से शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्वाह्न 10.30 बजे से मऊ नगर की सभी मलीन बस्तियों की सफाई तथा सभी नगर पंचायतों एवं समस्त ग्रामों में भी सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा। मध्याह्न 12 बजे से बाल कारागार में फल वितरण, जनपद मुख्यालय पर सभी इंटर कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम कोविड गाइड लाइन के तहत होगा।
विज्ञापन

एसपी ने गणतंत्र दिवस परेड का किया परीक्षण
मऊ। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का सोमवार को फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को शाबासी देते हुए कहा कि वे बेहतर परेड का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इसे और भी सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता जरूरी
मऊ। जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया है कि 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत रूप से मनाया जाना है। इस दिन सुबह 8:30 बजे विकास भवन पर झंडारोहण होगा, जिसमें विकास भवन में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहभागिता अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें