मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। मतदान ने 1,034 अधिवक्ताओं में 1,002 ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें 10 टेंडर मत शामिल है। अध्यक्ष महामंत्री सहित 10 पदों पर चुनाव लड़ रहे 22 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गई है। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सीओ नगर धनंजय मिश्र के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स के साथ काफी संख्या में पुलिस, पीएसी और एलआईयू के लोग तैनात रहे।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित 10 पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान में 1,034 अधिवक्ताओं में 1,002 ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना मंगलवार की सुबह 10 बजे से शुरु होगी। जो मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उसका एक अभिकर्ता रहेगा। सभी पदों की मतगणना साथ-साथ होगी। मतगणना के लिए दो टेबल लगेंगे। इसमें एक टेबल पर अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों की मतगणना होगी। वहीं दूसरे टेबल पर साधारण उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहमंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों की मतगणना होगी। बता दें कि मतदान को लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही। मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सीओ नगर धनंजय मिश्र, शहर कोतवाल संजय उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।