फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्मी की छुट्टियों में ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी की छुट्टियों में अब जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों की पाठ्यपुस्तकें वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। विद्यार्थी दीक्षा एप्प और यूट्यूब की सहायता से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए घर बैठे अध्ययन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विभाग की वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। गर्मियों की छुट्टी के दौरान भी बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे खेलकूद के बीच समय निकालकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रख सकते हैं। दीक्षा एप्प के माध्यम से छात्र ग्रीष्म अवकाश में भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों की मानें तो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप्प और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी कक्षा और विषय चुनकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। एप्प के माध्यम से बच्चे अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकेंगे। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि छुट्टियों में समय का सदुपयोग करने के लिए पढ़ाई के सारे कंटेंट विभागीय वेबसाइट पर मौजूद हैं। वेबसाइट पर दीक्षा से संबंधित लिंक दिए गए हैं। जहां जाकर विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी पुस्तक की पीडीएफ डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही दीक्षा एप्प पर अपना अकांउट बनाकर भी वहां मौजूद वीडियो से पढ़ाई का सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें